जीवनशैली

सादे फैशन से भी दिख सकती हैं खूबसूरत

हर महिला एवं लड़कियां सजना -धजना एवं खुद को खूबसूरत देखना पसंद करती हैं। वो चाहती हैं कि भीड़ से अलग दिखें। इसके लिए वो स्टाइलिश कपड़े पहनकर अन्य का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहती। वो चाहती है कि सभी स्टाइलिश लुक को पसंद करें। आजकल फैशन के मायने बहुत बदल गए हैं। आज लड़कियां फैशनेबल लुक के स्थान सादे से अंदाज में भी स्टाइलिश दिखना पसंद करती हैं। हम आज ऐसी ही सादे फैशन से जुड़ी हुई बातों की चर्चा कर रहे हैं, जो आपके जीवन का हिस्सा है।

सादे फैशन से भी दिख सकती हैं खूबसूरत

सफेद शर्ट का करें चयन। आजकल लड़कियों को विभिन्न कलर की शर्ट पहने हुए देखा होगा। अगर लड़कियां सफेद रंग की शर्ट पहने तो यह बहुत ही अच्छा लुक तो देती ही है, साथ ही इसे पहनने से वह स्वयं को सहज भी महूसस करती है। हाथों का बैग खास बनाता है। घर से बाहर जाने पर आप अपने साथ एक बैग भी लेकर जाएं। इसमें आप जरूरत का सामान रख सकेंगी। इससे आप स्मार्ट भी दिखेंगी।

जींस पहनना भी आज लड़कियों में आम बात है। इससे वह खुद को आरादायक महसूस करती है। इससे उसे स्मार्ट लुक भी मिलता है। स्कार्फ लड़कियों को धूप से तो बचाता ही है, साथ ही यह एक विशेष लुक भी देता है। इसे किसी भी ड्रैस के साथ लगाया जा सकता है। स्कार्फ किसी भी रंग और प्रिंट का हो सकता है।

Related Articles

Back to top button