अद्धयात्म

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: 29 जनवरी से 4 फरवरी 2018

मेष (Aries): आर्थिक मामलों में परिवर्तन के योग बनेंगे एवं शुभ संयोग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। सेहत में सुधार संभव है एवं बच्चों के सानिध्य में रहने से सेहत में और भी सुधार आएगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की मदद मिल सकती है। साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: 29 जनवरी से 4 फरवरी 2018

वृष (Taurus): आर्थिक स्तिथियों को मजबूत करने के लिए आपको बहुत सारे मौके मिलते जाएंगे। कलात्मक क्षेत्र से फायदे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जो भी मेहनत आप इस सप्ताह करेंगे उसके शुभ परिणाम आने वाले समय में अवश्य मिलेंगे। सप्ताह के अंत में कोई दो विशेष कारण आपके लिए बहुत अच्छे परिणाम लेकर आ सकते हैं। 
मिथुन (Gemini): इस सप्ताह की गईं यात्राओं के दौरान आप शॉपिंग में धन खर्च कर सकते हैं। बच्चों पर खर्च हो सकता है। परिवार में किसी महिला की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बातचीत के द्वारा बहुत सारी परेशानियों का हल निकलने में सफल हो सकते हैं। 

कर्क (cancer): कार्यक्षेत्र में जितना संयम से काम लेंगे उतनी ही तरक्की मिलेगी। आर्थिक मामले आपके निवेशों द्वारा माध्यम परिणाम देंगे। परिवार से सम्बंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। 

सिंह (Leo): कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपका साथ देंगे एवं साझेदारी में किए गए कार्य शुभ परिणाम लेकर आएंगे। आर्थिक मसलों की वजह से नींद में खलल पड़ सकती है। सेहत की तरफ ध्यान देने की जरुरत है। परिवार में कोई महिला आपकी मदद करेगी। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा आपको बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

कन्या (Virgo): कार्यक्षेत्र में किसी ऐसे व्यक्ति की मदद मिलेगी जिनकी व्यवहार कुशलता जग जाहिर है। आर्थिक स्थितियों में धीमे-धीमे सुधार संभव है। सेहत में तभी सुधार आएगा जब आप इस तरफ अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। परिवार में जश्न का माहौल रहेगा। इस सप्ताह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में कोई खुशखबरी मिल सकती है । 

तुला (Libra): कार्यक्षेत्र में अच्छे संयोग बनेंगे। जीवन में तरक्की के शुभ संयोग बन रहे हैं। किसी साझेदारी से लाभ मिल सकता है। निवेश द्वारा आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा अच्छे संयोग बन रहे हैं। 

वृश्चिक (Scorpio): सेहत अच्छी रहेगी। नए जोश एवं स्फूर्ति को महसूस करेंगे। आर्थिक व्यय के संयोग बन रहे हैं, निवेश संभलकर करें। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह कुछ कठिनाई आ सकती हैं। यात्राओं में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

धनु (Sagittarius): अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तनाव की वजह से ठीक से सो नहीं पाएंगे, स्वास्थ्य प्रभावित होगा। सप्ताह के अंत में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से राहत महसूस करेंगे। 

मकर (Capricorn): कार्यक्षेत्र में जीत का जश्न संभव है। आपके कार्यों की एवं समझदारी की तारीफ होगी। आर्थिक समृद्धि के भी शुभ संयोग बनेंगे। सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में आपको यश और सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। 

कुंभ Aquarius): कार्यक्षेत्र में आपके लिए बहुत सारे शुभ संयोग बनते जाएंगे एवं आपके प्रोजेक्ट्स में वृद्धि की संभावना रहेगी। किसी नयी जगह शिफ्ट होने की बात भी सोच सकते हैं। आर्थिक हानि की आशंका है, महत्वपूर्ण निर्णय संभलकर लें। नए लोगों से मुलाकात आपके जीवन में सुख एवं शान्ति लाएगी। 

मीन (Pisces): आर्थिक मामलों में बहुत अच्छे परिणाम आपको मिलते जाएंगे। जीवन में तरक्की हो सकती है। महिलाओं द्वारा अगर आर्थिक मदद मिलेगी तो वहीं पर किसी अन्य महिला द्वारा कार्यक्षेत्र में अवरोध भी पैदा किया जा सकता है। इस सप्ताह यात्राओं को टाल देना ही आपके लिए शुभ रहेगा।

Related Articles

Back to top button