अद्धयात्म

साप्ताहिक राशिफल : इस हफ्ते इन पांच राशियों को होगा भरपूर फायदा

मेष
इस राशि के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। पिता का सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। इस समय जातक को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा। सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। दूसरे का हित ध्यान में रखकर ही अपना कार्य बनाएं। मान सम्मान की प्राप्ति इस समय आपको मिल सकती है। आर्थिक सुधारो के लिए किए गए प्रयास सफल होते दिखेंगे। पेट की समस्या से जूझ रहे लोगो को कुछ आराम मिलेगा। नया व्यवसाय प्रारम्भ करने से पहले अपने बड़ो से बात अवश्य करे। नौकरी करने वाले अपने बॉस से मेल जोल बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में असंतोष का माहौल रहेगा। अपने प्रिय की नाराजगी के बावजूद अपना प्यार जाहिर करते रहें।

वृष

इस राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। किसी विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आपके घर किसी खास मित्र के आने से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे और सुकून देंगे। इस समय आपको आमदनी के नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य -खानपान में लापरवाही न बरते। व्यापार के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालो के लिए थोडा संयम रखने की जरूरत है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम में प्रेमीजन कहीं बाहर घूमने अवश्य जाएं।

मिथुन

आपके लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। व्यापारिक सन्दर्भ में आपको महसूस हो सकता है कि आप अपना दिन बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए अपने दिन की योजना बेहतर तरीके से बनाएं। व्यवसाय में इस समय सामान्य स्थिति बनी रहेगी है। नौकरी बॉस से सम्बन्ध अच्छा रखें। इस समय आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे लेकिन अपव्यय आपके लिए समस्या पैदा करेगी। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। उनके साथ सामान्य वक्त बिताएं और शिकायत करने का मौका न दें। दाम्पत्य जीवन में आपसी असहयोग का माहौल रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में प्रगति होती रहेगी। आपका शारीरिक स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है।

कर्क

इस राशि वालों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। राजनैतिक लोगों के साथ उठने-बैठने का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। परिवार में शुभ समाचार मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। निर्धन व्यक्तियों के प्रति दया के भाव उत्पन्न होंगे। यह सप्ताह आपके आमदनी के लिहाज से ठीक ठाक रहेगा। व्यापारियों लिये समय अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी करने वाले लोग सहयोगियों से न उलझे नहीं तो हानि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम-सम्बन्ध के सन्दर्भ में इस सप्ताह जिन्दगी बहुत जटिल रहेगी। बीपी की समस्या वाले सावधान रहें।

सिंह

इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। निजी सम्बन्धों में थोड़ी मजबूती आयेगी। रोजाना के कार्य करने में असमर्थता महसूस होगी। हर किसी पर विश्वास न करे। सप्ताह के प्रारम्भ में आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर बन रहे है। व्यापार में जैसे तैसे काम चलता रहेगा। वैवाहिक जीवन में खटपट बनी रह सकती है। प्रेम करने वालों के लिए समय रोमांच भरा रहेगा। स्वास्थ्य -खानपान अच्छा रखें वरना स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

कन्या 

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मधुमेह के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगो को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। शादीशुदा जिंदगी में असमंजस का माहौल होगा। प्रेम में उदासीनता न दिखाए नहीं तो नुकसान उठाना पड़ेगा।

तुला

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। कार्य योजनाओं के प्रति विचार विमर्श होगा। नए अनुबन्ध करने के लिए अभी समय उपयुक्त है। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। मस्तिष्क को थोडा आराम देने की कोशिश करें। व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी वालो के लिए तरक्की का समय है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आने के संकेत है।

वृश्चिक
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। संगीत, नृत्य और बागबानी जैसे अपने शौकों के लिए भी समय निकालें। किसी की व्यर्थ बातों से क्रोध आ सकता है। पारिवारिक दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। आर्थिक पक्ष -धन के मामले में आपकी स्थिति में मामूली सुधार आएगी यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए मिलाजुला रहेगा व्यापारी वर्ग इस समय नये कार्यो में निवेश न ही करें तो अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले इस समय लेटलतीफी से बचे। वैवाहिक सुखो का सबसे सामान्य समय गुजरेगा प्रेमीजन इस समय एकांत का लाभ उठाएंगे।

धनु

इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जाएगा। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। आप दुनिया में ख़ुद को सबसे रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस समय रक्तचाप के रोग से पीड़ित लोगो को राहत मिल सकती है। नौकरी करने वालो के लिए अपने सहयोगियों से सम्बन्ध मधुर रखने होंगे। इस समय कोई नया व्यापार शुरू कर सकते है। वैवाहिक स्थिति में अनुकूलता आएगी। यह प्रेम में आनंदित होने का समय है।

मकर

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे आज सारी गलतफहमी दूर हो सकती है। प्रबल इच्छा शक्ति में वृद्धि होगी। अपने लोगों के द्वारा सहयोग व सानिध्य मिलेगा। आॉफिस वाले लोग अपनी महिला कर्मचारी से सावधानी बरतें वरना बेवजह बदनामी हो सकती है। रुके हुए पैसे मिलने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इस समय आप बीमारी की समस्या से ग्रसित हो सकते है। नौकरी के क्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अपने प्रिय की गैरमौजूदगी में आप खुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे।

कुंभ

आपके लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। विद्यार्थियों को नए अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के आरंभ में आपको आमदनी के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार के लिए यह समय सामान्य नहीं है। नौकरी करने वालो के लिए थोड़ी राहत महसूस होगी है। वैवाहिक सम्बन्धो में मनमुटाव हो सकता है । प्रेम सम्बन्धो में प्रगाढ़ता आएगी। बाहरी चीजों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। पेट के रोगियों को ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है।

मीन

इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं रहने वाला है। माताओं को सेहत को लेकर थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचे। गुप्त शत्रु आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते है। तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो जायेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में नोक झोक हो सकती है। प्रणय सम्बन्धो में संवाद बनाये रखे। पेट के रोगी खास ख्याल रखे।

Related Articles

Back to top button