ज्ञान भंडार

साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 सितंबर: यह हफ्ता इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

मेष- इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। यह समय आराम करने का नहीं है। जिम्मेदारियों से भागने का प्रयास न करें बल्कि उसका सामना करे। किसी अच्छे व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मातृ पक्ष से आपको सुख का अनुभव प्रतीत होगा। व्यर्थ की यात्रा से मानसिक उलझने बढ़ेंगी। इस समय आप किसी बड़े वाहन की खरीददारी कर सकते है। इस सप्ताह आमदनी के अच्छे आसार दिख रहे है। दाम्पत्य जीवन में तनातनी का माहौल बनेगा। इसके परिणामवश परिवारिरिक जीवन में भी असंतोष उत्पन्न हो सकता है। प्रेमी युगल आनंदित समय व्यतीत करेंगे। आप में से कुछ को माइग्रेन की समस्या से दो चार होना पड़ सकता है।

वृष- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायक रहेगा। राजनीतिज्ञों अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्ति हेतु नए दिशा निर्देश मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर वरिष्ठों की प्रशंसा के पात्र होंगे। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में उथल पुथल संभव है। केवल एक दिन को नजर में रखकर जीने की अपनी आदत पर काबू करें और जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। बच्चों के साथ खेलना आप में से अधिकतर के लिए आनंद और सुकून देने वाला अनुभव रहेगा। – प्रणय सम्बन्धो में अति न करे तो बेहतर होगा। इस समय आपको शारीरिक समस्याओं से निजात मिलेगी।

मिथुन- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायक नहीं है। नौकरीपेशा जातक इस समय काम में लापरवाही तनिक न करें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है किन्तु किसी नए व्यापार में हाथ डालने की अभी न सोचें। आपका झगड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है। किसी को खुद पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको परेशान कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। इस सप्ताह नियमित आमदनी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है। यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। आप अपने जीवनसाथी के व्यवहार से संतुष्ट नहीं रहेंगे। जीवनसाथी के रिश्तेदारों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है। प्रेम का इजहार करने के लिए समय उपयुक्त नहीं है। एक दूसरे का सम्मान करें।

कर्क- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आप इस समय भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करेंगे और अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करेंगे जो आपको हर हल में सफल बनाएगा। नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपकी आमदनी में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। भवन निर्माण के लिए किये जा रहे प्रयास सफल होंगे। लड़की की शादी तय होने की सम्भावना है। नन्हे मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। प्रेमियों को अपने प्रिय से बहुमूल्य उपहार मिल सकता है। स्वस्थ्य पर विशेष ध्यान दे।

सिंह- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जायेगा। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगेगा। यह सप्ताह सिंह जातकों के लिए कार्य के नए अवसर उपलब्ध करायेगा। विद्यार्थयों के लिए यह समय थोडा संघर्ष का रहेगा। पिता का सहयोग आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा। राजनीति करने वाले जातकों के लिए एक नयी दिशा मिलेगी। आमदनी अच्छी होने के आसार है। नौकरीपेशा जातकों के नया स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय के लिए अच्छा समय है उधार देने से बचे। वैवाहिक जीवन सम्बन्ध मधुर बना रहेगा। प्रणय संबंधो में अस्थिरता का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है।

कन्या- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफी फायदेमंद साबित होगी।आपके पास अपनी सेहत और रूप-रंग को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक मुनाफा भी मिले। इस सप्ताह आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापार में निवेश का दूरगामी परिणाम मिलेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी है। स्वास्थ्य लाभ के लिए छोटा आपरेशन हो सकता है।

तुला- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते है। राजनैतिक लोगों के साथ उठने-बैठने का अवसर मिलेगा। बौद्धिक लोगों के साथ विचार- विमर्श होगा। मित्रों के घर आना-जाना लगा रहेगा। इस समय आपको नए वाहन प्राप्ति की प्रबल सम्भावना है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी किन्तु व्यय भी अधिक होने से धन नहीं बचेगा। आँखों का विशेष ख्याल रखें। लोहे के व्यापारी इस समय लाभ में रहेंगे। नौकरी के प्रयासों में कमी आएगी। वैवाहिक जीवन में संघर्ष बना रहेगा। प्रेम करने वाले इस समय लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक- इस राशि वालों के लिए सितंबर का सप्ताह सामान्य कहा जायेगा। व्यर्थ की भागदौड़ आपको व्यथित कर सकती है। वाहन आदि का प्रयोग बड़ी ही सावधानी करें अन्यथा कोई दुर्घटना घट सकती है। नजदीकी लोगों से सम्बन्धों में और मधुरता आयेगी। सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा करने से बचें नहीं तो शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। नौकरी वाले लोग अपने सहयोगियों से सम्बन्ध अच्छे रखें। व्यापार के लिए यह समय अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव बना रहेगा। इस समय प्रेम में अंतरंगता बढ़ेगी।

धनु- इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाना संभव लग रहा है, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है।दोस्तों का रुख सहयोगी रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। राजनीति करने वाले जातको के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। धन के मामले में यह सप्ताह थोड़ा तंगी का रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट की सम्भावना है। व्यापार में बड़े निवेश न करे तो ही सामान्य, नौकरी के लिए किये गए प्रयास सफल होंगे। आपको कष्ट का अनुभव होगा। प्रेम सम्बन्धों में हड़बड़ी न मचाये।

मकर- इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जायेगा। किसी विपरीत लिंग के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। इस समय आपको लंबी यात्रा का सुख मिलेगा जिससे आर्थिक लाभ भी हो सकता है। जो लोग प्रशासन से परेशाान चल रहे हैं उनको कुछ राहत मिलेगी। रुके हुए कार्यो से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दन्त रोग से पीड़ा मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम में एक गलती भी भारी पड़ सकती है।

कुंभ- इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जा सकता। अपने जीवनसाथी को महसूस होने दें कि आप उनका खयाल रखते हैं। उनके साथ सामान्य वक्त बिताएँ और शिकायत करने का मौका न दें। आपको महसूस हो सकता है कि आप अपना दिन बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए अपने दिन की योजना बेहतर तरीके से बनाएं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन कुछ अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे। आपका शारीरिक स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। नौकरी वालों के लिए यह समय अनुकूल नही है। व्यापार में कोई नया काम न करे। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है। प्रेम सम्बन्ध में उल्लास रहेगा।

यह सप्ताह आपके लिए शुभफलदायक नहीं है। आपका झगड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लम्बी कर सकता है। किसी को खुद पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको नाराज कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति में प्रगति में बाधा उत्पन होगी। व्यवसाय में कोई नया प्रयोग न करें। नौकरी में प्रगति के अवसर मिलेगें। अपने जीवनसाथी से कोई वादा न करें। प्रेम में प्रगाढ़ता होगी लेकिन अतिविश्वास से बचें।

Related Articles

Back to top button