सावन: भगवान शिव के इस प्रिय मंत्र का जाप करने से आपकी सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

शिव शंकर को प्रसन्न करना बहुत ही आसान है, भगवान भोले अगर किसी व्यक्ति से प्रसन्न हो जाते हैं तो उसके लिए सुख—समृद्धि के भंडार खोल देते हैं। सोमवार का दिन शिव जी को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम दिन माना जाता है। इस दिन अगर पूरे विधि विधान से शिवजी की पूजा की जाए और व्रत रखा जाए तो इससे व्यक्ति को आसानी से शिव कृपा की प्राप्ति हो जाती है।
आज पांच राशियों को शिव कृपा प्राप्त करने के लिए शिव पूजा के साथ एक खास मंत्र का जाप करने की आवश्यकता है। अगर इन पांच राशियों के जातक आज शिवजी को प्रिय इस खास मंत्र का जाप करेंगे तो इससे इन्हें मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। किन राशियों को आज भगवान शिव को कौनसे मंत्र का जाप करने से लाभ होगा आइए आपको बताते हैं इनके बारे में
ये पांच राशियां हैं, तुला, मिथुन, कर्क, तुला, धनु और कुम्भ। इन पांच राशि के जातकों को आज शिव पूजा के साथ ही भगवान शिव के प्रिय महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से लाभ होगा।
महामृत्युंजय मंत्र :—
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥