राष्ट्रीय

सिंहस्थ से लौट रही जीप की ट्रक से टक्कर, 6 लोगों की मौत

एजेंसी/ sh_a43_2016521_12513_21_05_2016शिवपुरी ।जिले के लुकवासा कुल्हाड़ी के पास उज्जैन से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप की ट्रक से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में करीब 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्‍या बढ़ने का अंदेशा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा सवा बारह बजे के लगभग हुआ। जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर ट्रक का टायर फट जाने से उसकी जीप से टक्कर हो गई।जीप में सवार श्रद्धालु उज्जैन से सिंहस्थ स्नान कर लौट रहे थे। मृतकों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

बदरवास थाना अंतर्गत यह हादसा हुआ। गाड़ी में 15 लोग सवार थे। अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं।दुर्घ्‍टना के बाद रोड पर जाम लग गया। लुकवासा चौकी पास होने से लुकवासा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

 
 

Related Articles

Back to top button