अन्तर्राष्ट्रीय

सिक्किम विवाद के बीच चीन में एससीओ की बैठक में शामिल हुआ भारत

भूटान के क्षेत्र को लेकर सिक्किम सीमा पर विवादों के बावजूद भारत ने शनिवार को चीन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लिया।
 
चीन के वर्चस्व वाले इस सुरक्षा समूह में भारत और पाकिस्तान के पूर्ण सदस्य बनने के बाद एससीओ की यह पहली बैठक है। चीन, भारत और रूस समेत शंघाई सहयोग संगठन के सात सदस्य देशों ने उत्तरीपूर्वी चीन के लिऑनिंग प्रांत के डालियान में बृहस्पतिवार को सीमा नियंत्रण विभाग के प्रमुखों की बैठक में शिरकत की। 

भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने एससीओ की डालियान बैठक में हिस्सा लिया। भारत और पाकिस्तान के अलावा एससीओ के अन्य सदस्यों में चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान हैं। 

 

Related Articles

Back to top button