जीवनशैली

सिर्फ संस्कार से ही नहीं हाथ जोड़कर नमस्ते करना सेहत के लिए भी है फायदेमंद

भारतीय संस्कृति के अनुसार किसी भी मेहमान या बड़े बुर्जुगों का सम्मान दोनों हाथ जोड़ कर किया जाता है। हालांकि अब समय के साथ हमारी कई परंपराएं भी बदल रही हैं। जैसे कि अब हाथ जोड़ने के बजाय hand shake करके लोगों का सत्कार किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाथ जोड़कर नमस्ते करना ना सिर्फ हमारे संस्कारो में है बल्कि ये सेहत के मायने से भी बहुत ज्यादा महत्तनपूर्ण माना जाता है। जानिए कैसे हाथ जोड़ने से आपकी सेहत को अच्छा बनाता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार जब आप दोनों हाथों को जोड़ते हैं तो उंगलियों के टिप पर दबाव बढ़ जाता है। उंगलियों की टिप की नसे व्यक्ति के कान, आंख और दिमाग की नसों के साथ जुड़ी होती हैं। जिसकी वजह से आपकी याददाश्त मजबूत होती है। इसके अलावा इसका दूसरा सबसे बड़ा फायदा ये है कि जब आप नमस्ते करने के लिए आपने दोनों हाथों को जोड़ते हैं तो आपके हाथों के प्रेशर पॉइंट्स एक्टिव हो जाते हैं और सामने वाले व्यक्ति और उसे जुड़ी सारी जानकारी आपके दिमाग से आसानी से नहीं निकलती।

इसके अलावा जब आप नमस्ते करने के लिए अपने दोनों हाथों को जोड़ते हैं तो इससे आपके अंदर की पॉजीटिव एनर्जी सामने वाले इंसान के अंदर जाती है। साथ ही नमस्ते करने से आपका ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। जब आप नमस्ते करने के लिए अपने दोनों हाथों को जोड़ते हैं तो आप अंदर से खुश रहते हैं। इससे आपको आस-पास की नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है। जब आप नमस्कार करते हैं तब आपके दोनों हाथ जुड़ जाते हैं। उंगली के टिप पर दवाब पड़ता है जो एक्यूप्रेशर की तरह काम करता है, इससे आपकी याद्दाश्त मजबूत बनती है।

Related Articles

Back to top button