टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

सिर्फ 17 साल की उम्र में फतह किया 5,895 मीटर ऊंचा पर्वत, एवरेस्ट पर भी फहरा चुकी हैं तिरंगा, प्रधानमंत्री ने दी बधाई


नई दिल्ली : शिवांगी पाठक, जो कि हरियाणा की रहने वाली हैं, उन्होंने महज 17 साल की उम्र में दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची किलिमंजारो पर्वत चोटी फतह कर ली। माउंट एवरेस्ट फतह करने करने वाली शिवांगी की उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अति विशाल’ कहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट के जरिए इस पर्वतारोही को बधाइयां दी हैं। किलिमंजारो 5,895 मीटर ऊंचा पर्वत है, इसे ‘रूफ ऑफ अफ्रीका’ कहा जाता है। शिवांगी ने मारनगु रूट से 21 जुलाई को पर्वत पर चढ़ने का अपना सफर शुरू किया, जो महज तीन दिन में यानी 24 जुलाई को पूरा कर लिया। हिसार की रहने वाली शिवांगी हमेशा से ही भीड़ से अलग हटकर दिखना चाहती थीं। दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा को अपनी प्रेरणा का स्त्रोत मानती हैं, उनके वीडियो देखकर शिवांगी ने ट्रेनिंग ली थी। पर्वतारोही शिवांगी अपने घरवालों का धन्यवाद देते नहीं थक रहीं, क्योंकि उन्हीं की मदद से यह सब कुछ संभव हुआ।

उन्होंने कहा, लड़कियों को अपने माता-पिता को यह समझाने की ज़रूरत है कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकती हैं। बदले में माता-पिता को अपनी बेटियों को हर तरह से समर्थन देना चाहिए, ऐसा कुछ भी नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकतीं। शिवांगी ने कहा कि मेरा एकमात्र मिशन इस खूबसूरत ग्रह के हर पहाड़ पर विजय प्राप्त करना है, शिवांगी अब यूरोप की सबसे ऊंची चोटी को मापने की सोच रही है।

Related Articles

Back to top button