राज्य

सिलेंडर मे विस्फोट से घर की छत गिरी, पांच लोग दबे

राजस्थान के उदयपुर शहर में एक घर में शनिवार सुबह सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसा पुरोहितों की मादड़ी क्षेत्र के रोड नं 2 क्षेत्र में हुआ है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि घर की छत और दीवार ढह गई। जिससे पांच लोग दब गए। 
सिलेंडर मे विस्फोट से घर की छत गिरी, पांच लोग दबे

ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन : राहुल बोले मृतक किसानो को मिले शहीदों का दर्ज़ा

साथ ही घर में ​आग भी लग गई। दबने वालों में तीन बच्चें भी शामिल है। विस्फोट की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

वहीं विस्फोट व आग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे को लेकर मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार सिलेंडर में विस्फोट गैस रिसाव के कारण होना बताया गया और फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। 

 

Related Articles

Back to top button