उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

सीएए का विरोध करने वाले कराएं अपना मानसिक इलाज : केशव मौर्य

आगरा : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों को मानसिक इलाज की जरूरत है। वे एक्‍ट का विरोध करने की जगह किसी अच्‍छे डॉक्‍टर से मिलें, क्‍योंकि जो कानून नागरिकता देने के लिए लाया गया है उस कानून का विरोध वे नागरिकता छीनने वाला कानून कहकर कर रहे हैं। प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री नेे यह सारी बातें अपने वृंदावन दौरे के दौरान कहीं। रविवार दोपहर उपमुख्‍यमंत्री वृंदावन पहुंचे। यहां हैलीपेड पर उतरने के बाद मीडिया के सवालोंं का जवाब देते हुए उन्‍होंने नागरिकता संशोधन कानून के हो रहे विरोध पर अपनी बात रखी। कहा कि विरोध करने वाले लोग कानूूून के बारे में जानते हुए भी विरोध कर रहे हैं, अंजान बन रहे हैं या फिर उनका मानसिक स्‍वास्‍थ ठीक नहीं है। सवालों का जवाब देने के तुरंत बाद वे निकुंजवन आश्रम में राम कथावाचक संत विजय कौशल से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे।

आश्रम के द्वार पर विजय कौशल महाराज ने उपमुख्‍यमंत्री का स्‍वागत किया। उपमुख्‍यमंत्री ने विजय कौशल महाराज के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। विजय कौशल महाराज के आश्रम में कुछ देर रुकनेे के बाद उपमुख्‍यमंत्री बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए जाएंगे। इसके बाद वे वृंदावन मेें ही अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इस बीच वे प्रेम मंदिर और काष्र्णि आश्रम रमणरेती भी दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button