उत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएमएस का पूर्व छात्र ‘सेना मेडल’ से सम्मानित

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के पूर्व छात्र मेजर आदित्य विक्रम सिंह को उनकी बहादुरी व साहस के लिए ‘सेना मेडल’ से सम्मानित किया गया है। सेना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में मेजर आदित्य विक्रम सिंह को सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत से सेना मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद ने भी उन्हें पुरष्कृत किया। विदित हो कि सी.एम.एस. के इस बहादुर छात्र ने वर्ष 2016 में दो आतंकियों को मार गिराने में अहम भूमिका निभाई थी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि विद्यालय के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्र की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि मेजर आदित्य विक्रम की यह उपलब्धि अन्य छात्रों व युवाओं के लिए प्रेरक साबित होगी।

श्री शर्मा ने बताया कि मेजर आदित्य विक्रम सिंह ने वर्ष 2003 में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) से आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा उच्च अंको के साथ उत्तीर्ण की। वे विद्यालय के मेधावी छात्र रहे हैं एवं पढ़ाई के साथ ही विद्यालय की विभिन्न शैक्षिक-साँस्कृतिक गतिविधियों, खासकर गणतन्त्र दिवस एवं स्वतन्त्रता दिवस आदि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करते रहे हैं। श्री शर्मा ने बताया कि पिछले 5 दशकों से अधिक समय से सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व नैतिक शिक्षा प्रदान कर ‘टोटल क्वालिटी पर्सन’ बनाने को संकल्पित है एवं सी.एम.एस. के सभी शिक्षक इसी पुनीत प्रयास को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि आज सी.एम.एस. छात्र उच्च पदों पर आसीन होकर मानवता की सेवा में संलग्न हैं।

Related Articles

Back to top button