उत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएमएस की प्रेरणा बनी मेरी सफलता का आधार : स्वरांगी शुक्ला

-पी.सी.एस. (जे) टॉपर स्वरांगी शुक्ला एवं अम्बिका मेहरोत्रा (39वीं रैंक)

लखनऊ। पी.सी.एस. (जे) परीक्षा में प्रथम रैंक अर्जित कर टॉप करने वाली सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोेमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा स्वरांगी शुक्ला का कहना है कि सी.एम.एस. की बदौलत ही आज मुझे यह मुकाम हासिल हुआ है जिसने मुझमें उत्कृष्टता प्राप्त करने की ललक उत्पन्न की। पी.सी.एस. (जे) परीक्षा में टॉप करने के उपरान्त स्वरांगी ने सी.एम.एस. प्रतिनिधि से बातचीत करते स्वरांगी ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद एवं सी.एम.एस. शिक्षकों को देते हुए कहा कि मेरे शिक्षकों ने मुझे सदैव एक्स्ट्रा क्युरिकुलर एक्टिविटीज में श्रेष्ठता सिद्ध करने, ऊँची सोच रखने एवं परिश्रम हेतु प्रेरित किया। सी.एम.एस. की शिक्षा पद्धति, प्रेरणादायी शैक्षिक वातावरण एवं सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी के प्रेरणादायी संबोधन ने मुझे यह प्रेरणा शक्ति प्रदान की कि सफलता प्राप्त करने के लिए सपने देखना मत छोड़ो। विदित हो कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोेमती नगर (प्रथम कैम्पस) की दो मेधावी छात्राएं स्वरांगी शुक्ला एवं अम्बिका मेहरोत्रा प्रतिष्ठित पी.सी.एस. (जे) परीक्षा में चयनित हुई है, जिसमें स्वरांगी ने प्रथम रैंक एवं अम्बिका मेहरोत्रा ने 39वीं रैंक अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है।

सी.एम.एस. प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए स्वरांगी ने कहा कि सी.एम.एस. में पढ़ाई के दौरान ही न्यायिक सेवा में जाने का इरादा बनाया और इस लक्ष्य को पूरा करने में सी.एम.एस. द्वारा आयोजित किया जाने वाला ‘मुख्य न्यायाधीशों का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ मील का पत्थर साबित हुआ। इस सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के न्यायाधीशों के सामने मुझे भी छात्रों की अपील को प्रस्तुत करने का अवसर मिला, जिसने मुझे गहराई से प्रभावित किया और न्यायिक सेवा हेतु मेरे विश्वास को बल मिला। स्वरांगी ने आगे कहा कि न्यायिक सेवा के माध्यम से मेरा लक्ष्य व्यक्ति को उसके अधिकारों एवं कर्तव्य का अहसास दिलाना है, साथ ही प्रभावशाली कानून व्यवस्था की स्थापना में सहयोग देना है। स्वरांगी सदैव ही विद्यालय की मेधावी छात्रा रही है, जिन्होंने आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की परीक्षा 95 प्रतिशत अंकों के साथ एवं आई.एस.सी. (कक्षा-12) की परीक्षा 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। स्वरांगी के पिता आई.पी.एस. अधिकारी हैं जबकि माताजी गृहणी हैं।
सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्राओं की सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है और इन मेधावी छात्राओं को शुभकामनाएं व आशीर्वाद देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि सी.एम.एस. की ये होनहार छात्राएं आगे चलकर देश ही नहीं अपितु विश्व की न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्राओं की सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा, प्रतिभा व लगन से लखनऊ का नाम रोशन किया है।

 

 

Related Articles

Back to top button