उत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएमएस गोमती नगर कैम्पस को देश के ‘सर्वश्रेष्ठ विद्यालय’ का खिताब

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को एकेडमिक रेप्यूटेशन एवं एजूकेशनल लीडरशिप/मैनेजमेन्ट क्वालिटी के आधार पर पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के खिताब से नवाजा गया है एवं इस उपलब्धि हेतु विद्यालय की सीनियर प्रधानाचार्या मंजीत बत्रा एवं प्रधानाचार्या आभा अनन्त को एक भव्य समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शैक्षिक पत्रिका ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ के तत्वावधान में गुरूग्राम, हरियाणा स्थित होटल लीला एम्बियन्स में आयोजित समारोह में सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं को पुरष्कृत कर सम्मानित किया। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इसके अलावा सम्मान समारोह में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को प्रदेश एवं लखनऊ में प्रथम स्थान अर्जित करने, सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) को प्रदेश में चौथा एवं लखनऊ में तीसरा स्थान अर्जित करने एवं सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) को प्रदेश में चौथा एवं लखनऊ में पाँचवा स्थान अर्जित करने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया।
श्री शर्मा ने बताया कि शैक्षिक पत्रिका एजुकेशन वर्ल्ड के तत्वावधान में आयोजित एक सर्वेक्षण में देश भर के आई.एस.सी. बोर्ड से मान्यता प्राप्त पब्लिक विद्यालयों को शैक्षिक उत्कृष्टता, लीडरशिप/मैनेजमेन्ट, ऐकेडमिक रेप्यूटेशन, फैकल्टी कम्पीटेन्स, लीडरशिप क्वालिटी, स्पोर्टस एजुकेशन आदि विभिन्न मानकों पर आँका गया। अपनी अनूठी शिक्षा पद्धति के कारण सी.एम.एस. आज देश के टॉप विद्यालयों में शामिल हैं एवं इन्हीं उपलब्धियों का परिणाम है कि लखनऊ आज सारे देश में ‘क्वालिटी एजूकेशन’ का केन्द्र बन गया है जो कि लखनऊवासियों के लिए गर्व का विषय है। इस उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय विद्यालय के कर्तव्यनिष्ठ व विद्वान शिक्षकों को जाता है जिनकी अतुलनीय निष्ठा व परिश्रम की बदौलय सी.एम.एस. देश ही नहीं अपितु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है।

 

Related Articles

Back to top button