उत्तर प्रदेश

सीएमएस के 13 छात्र भारत सरकार द्वारा चार-चार लाख रुपये की स्कॉलरशिप हेतु चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के 13 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। इन छात्रों में आरूषी विजय, आशीष टंडन, अभिनव कुमार, अग्रिमा खन्ना, अमन नकवी, अंशुमान सिंह, अनुराग प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, कौस्तुभ दीक्षित, ओशिता सक्सेना, शाम्भवी सिंह, शशीष सिद्धार्थ एवं शताक्षी श्रीवास्तव शामिल हैं। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी।

इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2017 में अखिल भारतीय स्तर पर ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है। इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन के फलस्वरूप विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्रों को भारत सरकार के डिपार्टमेन्ट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।

 

 

Related Articles

Back to top button