उत्तर प्रदेश

सीएमएस शिक्षकों का ‘क्लासरूम चलो, क्लासरूम चलो मार्च’ 29 जून को

लखनऊ: सिटी मोन्टेसरी स्कूल के लगभग 3000 शिक्षक व कार्यकर्ता आगामी 29 जून को भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास का अलख जगाने हेतु एक विशाल मार्च निकाल रहे हैं। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल मार्च ‘क्लासरूम चलो, क्लासरूम चलो’ 29 जून, वृहस्पतिवार को प्रातः 7.30 बजे सी.एम.एस. गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम तक जायेगा। इस विशाल मार्च का उद्देश्य भावी पीढ़ी को शिक्षित करने एवं उनके भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक उत्थान हेतु जन-मानस को जागरूक करना है।  सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल मार्च सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) पहुँचकर एक विशाल सभा में परिवर्तित हो जायेगा, जहाँ सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी शिक्षकों को सम्बोधित करेंगे। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।
शर्मा ने बताया कि इस विशाल मार्च को निकालने का उद्देश्य है कि बच्चों का निर्माण क्लासरूम में होता है, क्लासरूम में जो विचार बच्चों को मिलेंगे, बच्चे वैसे ही बन जायेंगे। इस विशाल मार्च के दौरान सी.एम.एस. शिक्षक ‘बच्चे हैं ईश्वर का वरदान, इनकों दें पूरा सम्मान’ ‘शिक्षक बदलेंगे बच्चों को, बच्चे बदलेंगे संसार को’ आदि का जयघोष करते हुए सर्वांगीण शिक्षा का पुरजोर संदेश देंगे, साथ ही साथ छात्रों के चरित्र निर्माण एवं विश्व एकता व विश्व शान्ति का संदेश भी देंगे। इस विशाल मार्च में सी.एम.एस. शिक्षक विभिन्न देशों के राष्ट्रीय ध्वज, महान अवतारों एवं महापुरूषों के चित्र, धार्मिक एकता एवं चरित्र निर्माण से ओतप्रोत स्लोगन की ताख्तियां, बैनर्स आदि के द्वारा धार्मिक एकता एवं चरित्र निर्माण का अभूतपूर्व दृश्य प्रस्तुत करेंगे।

Related Articles

Back to top button