उत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएमएस स्टेशन रोड कैम्पस को ‘पर्यावरण मित्र अर्थियन पुरस्कार’

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस को पर्यावरण संवर्धन के प्रयासों एवं छात्रों को इस क्षेत्र में प्रेरित करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर ‘पर्यावरण मित्र अर्थियन पुरस्कार’ हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि लगभग 300 स्कूलों के बीच प्रदेश के दो विद्यालयों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु चयनित किया गया, जिसमें सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस एक है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु चयनित होकर सी.एम.एस. परिवार अत्यन्त गौरवान्वित है। पर्यावरण मित्र अर्थियन पुरस्कार सेन्टर फॉर इन्वायर्नमेन्ट एण्ड एजुकेशन, मिनिस्ट्री ऑफ इन्वायर्नमेन्ट एण्ड फॉरेस्ट के तत्वावधान में प्रदान किया जाता है, जो कि खासतौर पर विद्यालयों को छात्रों एवं युवा पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु प्रदान किया जाता है। सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस को यह पुरस्कार ‘बायोडायवर्सिटी एण्ड सस्टेनबिलिटी’ के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया जा रहा है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का मानना है कि प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं और इनका इस्तेमाल बहुत ही विवेकपूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए। इन्ही प्रयासों के तहत सी.एम.एस. छात्र पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक जागरूकता अभियानों एवं प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र बढ-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्रों ने पढ़ाई में सर्वोच्च कीर्तिमान बनाने के साथ ही साथ सामाजिक जागरूकता की भी अनूठी मिसाल प्रस्तुत की है।

Related Articles

Back to top button