
योेगी आदित्यनाथ ने अपना पहला एक्सक्लूसिव इंटरव्यू आरएसएस के मुखपत्र पांञ्चजन्य को दिया है।
उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपना पहला इंटरव्यू दिया। योगी ने आरएसएस के मुखपत्र ‘पांञ्चजन्य’ को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में राम मंदीर पर खुलकर चर्चा की। योगी ने कहा कि राम जन्मभूमि विवाद को बातचीत से ही सुलझाना चाहिए। अवैध बूचड़खानों पर की जा रही कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि वह अदालत के निर्देश का ही पालन कर रहे हैं।




