अन्तर्राष्ट्रीय

सीरिया में हवाई हमला 36 की मौत

siriyaबेरूत (एजेंसी)। उत्तरी शहर अलेप्पो से लगे विभिन्न इलाकों में सीरियाई सेना के हवाई हमलों में कम से कम 36 लोग मारे गए। मृतकों में 15 बच्चे भी शामिल हैं। यह जानकारी सीरिया के मानव अधिकार निरीक्षकों ने दी है। समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार  सीरियाई सेना के हेलीकॉप्टर ने अलेप्पो के अर्द अल-हमरा  अल हयदरियाह  अल सखूर और शेख सैद इलाकों में विस्फोटकों से भरे बैरल गिराए। इस हमले में 15 बच्चे  दो महिलाएं और 19 पुरुष मारे गए  जबकि सैकड़ों घायल हुए हैं। सूत्र ने कहा कि बशर अल असद शासन के सशस्त्र बलों ने इसी शहर में मार्या प्लाजा के निकट ऐसा ही हमला किया। हमले से काफी नुकसान हुआ है। हलाब  विरोधियों के शहरी क्षेत्र के व्यापक हिन्सा पर नियंत्रण करने में विफल होने के चलते जुलाई 2०12 से ही विद्रोहियों और अन्य अक्रामक अभियानों के निशाने पर रहा है। लेकिन वह सीरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर पर पूरी तरह नियंत्रण करने में विफल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button