ज्ञान भंडार

सुनपेड के बाद अब यमुनानगर में दलित युवक जिंदा जलाया

burning-boy-56287f7182b7b_exlstदस्तक टाइम्स/एजेंसी- हरियाणा : फरीदाबाद के गांव सुनपेड में दो दलितों को जिंदा जाने के बाद एक और दलित युवक को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। घटना हरियाणा के यमुनानगर में अंजाम दी गई। रादौर जिले के गांव मंसूरपुर में 21 वर्षीय दलित युवक को रंजिशन कुछ लोगों नें जिंदा जला दिया। आरोपी भी दलित समुदाय के ही बताए जा रहे हैं।

युवक ने अंबाला के मुलाना में एक अस्पताल में देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के हवाले कर दिया। मंसूरपुर निवासी केहर सिंह ने ‌बताया कि उसके बेटे रजत को गांव के लिए रामस्वरूप और उसके बेटों विनोद और चंद्रभान ने मिट्टी का तेल छिड़क कर जला दिया।
बुरी तरह झुलसे बेटे रजत को केहर सिंह रादौर सिविल अस्पताल ले गए, जहां से उसकी नाजुक हालत के चलते उसे यमुनानगर सिविल अस्पताल रेफर किया गया। वहां से भी रजत को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

 

केहर सिंह ने बताया उनके बड़े बेटे रवि और छोटे रजत का निवर्तमान सरपंच रामस्वरूप के बेटे विनोद से झगड़ा हो गया था। रजत की मां बसो देवी ने इस मामले में रामस्वरूप, उसके बेटे चंद्रभान और विनोद के खिलाफ पुलिस में मारपीट का मामला दर्ज कराया था। 17 अक्तूबर को पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को ही ये तीनों जमानत पर छूट कर आए थे। इसी रंजिश में मंगलवार रात करीब साढे़ आठ बजे रामस्वरूप और उसके दो बेटों विनोद एवं चंद्रभान ने उसके बेटे रजत पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। पुलिस ने रजत के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों ही दलित परिवार से हैं। पिछले पंचायती चुनाव में केहर सिंह के परिवार ने रामस्वरूप का साथ दिया था लेकिन इस बार वह रामस्वरूप से विमुख हो गया था। इसे भी दोनों परिवारों के बीच रंजिश का कारण माना जा रहा है।

मृतक के पिता की शिकायत पर युवक को जलाकर मारने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

 

Related Articles

Back to top button