अद्धयात्म
सुबह उठकर भूलकर कभी भी न देखें ये 4 चीजें वरना होगा भारी नुकसान
![सुबह उठकर भूलकर कभी भी न देखें ये 4 चीजें वरना होगा भारी नुकसान](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/06/morning.png)
कहते हैं अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। कई बार जब कभी कुछ काम खराब हो जाए तो यह भी कहते सुना होगा कि सुबह किसका चेहरा देखकर उठे थे। आज हम आपको बताएंगे कि सुबह उठकर किन चीजों को देखने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/06/morning.png)
कुछ लोगों को खासकर महिलाओं को सुबह उठते ही अपने चेहरे को आइने में देखने की आदत होती है। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इसके बजाय सुबह उठकर अपने दोनों हाथ की हथेलियों को जोड़कर भगवान का नाम लेना अच्छा होता है। इससे आपका पूरा दिन अच्छा
बीतता है।
सुबह-सुबह अगर आप किसी कुत्ते को घर के बाहर लड़ाई करते हुए देखते है तो इसे अशुभ माना जाता है। इसके साथ ही किसी जानवरों के फोटो भी नहीं देखने चाहिए। कहते हैं इससे दिनभर विवाद और उलझनों बना रहता है। इसलिए अपने कमरे में जानवरों के फोटो न लगाएं।
सुबह तेल लगे हुए बर्तन देखने से आपका पूरा दिन खराब जाता है इसलिए संभव हो तो रात के समय ऐसी चीजों को दूर रख कर सोए।