उत्तर प्रदेश

सुलखान सिंह को मिल सकता है तीन महीने का सेवा विस्तार

लखनऊ: प्रदेश सरकार नें केंद्र से सूबे के डीजीपी सुलखान सिंह को तीन महीने का सेवा विस्तार देने का प्रस्ताव भेजा है। आगामी 30 सितंबर को डीजीपी सुलखान सिंह का रिटायरमेंट है। इससे पहले अखिलेश सरकार के दौरान डीजीपी एके जैन को तीन महीने सेवा विस्तार मिला था। बता दें कि डीजीपी सुलखान सिंह सन 1980 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इसी वर्ष 22 अप्रैल को सुलखान सिंह ने डीजीपी की कुर्सी संभाली थी। इसके बाद आगरा, मथुरा और सहारनपुर सहित कई शहरों में बड़ी वारदातें हुईं, जिसको लेकर सुलखान सिंह की काफी आलोचना भी हुई। लेकिन डीजीपी सुलखान सिंह ने कानून व्यवस्था सुधारने की मुहिम जारी रखी।
इसी मुहिम के चलते बीते कुछ दिनों में लगातार हुई मुठभेड़ों में पुलिस काफी हद तक आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफल रही है। डीजीपी सुलखान सिंह बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र के जौहरपुर गांव के रहने वाले हैं और इनकी छवि एक ईमानदार अधिकारी के रूप में मानी जाती है। उनका जन्म बंदा जिले के जौहरपुर गांव में 1957 में हुआ था। इंटर तक की पढ़ाई इन्होंने बांदा से की इसके बाद वह इंजीनियरिंग से ग्रेजुएशन के लिए रुढ़की चले गए। समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में एके जैन को तीन माह का सेवा विस्तार मिला था। सीएम अखिलेश यादव ने जब उन्हें डीजीपी बनाया था तो उनके रिटायरमेंट में सिर्फ दो माह बचे थे। उनके रिटायरमेंट के दिन ही उनके सेवा विस्तार को मंजूरी मिली थी।

Related Articles

Back to top button