मनोरंजन

सुहाना हुयी बड़ी: फोटोशूट के दैरान दिखा ग्लैमरस, इमोशनल हुए शाहरुख खान

मुंबई : शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की ग्लैमरस वर्ल्ड में एंट्री हो ही चूकिं है| सुहाना के फैन्स को मॉडलिंग में मोस्ट अवेटेड डेब्यू का काफी लंबे समय से इंतजार था| सुहाना वॉग मैगजीन की कवर गर्ल बनी हैं| इस फोटोशूट में सुहाना का एकदम नया अवतार देखने को मिल रहा है| 18 साल की सुहाना बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही ग्लैमरस इंडस्ट्री में छाने के लिए तैयार हो गयी हैं|

मैगजीन के अगस्त महीने के अंक में ये स्टनिंग स्टार किड कवर गर्ल के तौर पर नजर आएंगी| बेटी के इंडस्ट्री में डेब्यू को लेकर शाहरुख काफी इमोशनल दिखाई दिए | शाहरुख खान ने सुहाना खान के इस कवर लॉन्च के दौरान की एक तस्वीर अपने ट्विटर पर भी शेयर की है| उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, उसे आज एक बार फिर अपने हाथों में उठा रहा हूं, वॉग तुम्हारा शुक्रिया| जब हमारे बच्चों की बात आती है तो हम उम्मीद करते हैं उन्हें अपना प्यार देने की| मैं बहुत सारा प्यार भेज रहा हूं| वहीं शाहरुख ने सुहाना के कवर लॉन्च इवेंट के दौरान कहा, ये सुहाना के लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और वो इसके लिए तैयार थी| जबकि सुहाना की मां गौरी खान ने सुहाना के इस शूट का वीडि‍यो भी इंस्टा पर पोस्ट किया है| इसमें सुहाना को फोटो पॉज देते देखा जा सकता है| कवर पेज शूट के वीडियो में सुहाना का कॉन्फिडेंस किसी सुपरमॉडल से कम नजर नहीं आ रहा| सुहाना फिल्मों में एंट्री करने से पहले ही कितनी कैमरा फ्रेंडली हैं इसका अंदाजा उनके डेब्यू शूट से साफ लगाया जा सकता है| सुहाना खान के इस शूट को अंजाम दिया है, एरिक्कोस एंड्रयू ने|

Related Articles

Back to top button