अद्धयात्म

सूर्य देवता को रोज चढ़ाए इन रंगों के फूल, मिलेंगे ये वरदान…

surya1llllllllNEW DELHI: सुबह उठकर गर कोई सूर्य देवता को जल जरूर चढ़ाता होगा। ऐसा माना जाता है कि सूर्य को जल देने से आपके जीवन में सुख-शांति आती है।

इसके अलावा आज हम आपको बताएंगे कि सूर्य को जल देने के साथ ही अगर आप फूल चढ़ाते है तो आपको कौन से रंग का फूल चढ़ाने से कौन का फल मिलेगा।
धर्म ग्रंथों के अनुसार, कुछ विशेष फूलों से भगवान सूर्य की पूजा करने से विभिन्न फलों की प्राप्ति होती है। जानिए सूर्यदेव को कौन सा फूल चढ़ाने से क्या मिलता है।
1. सूर्यदेव को सफेद कमल चढ़ाने से सौभाग्य, कुटज के फूल चढ़ाने से ऐश्वर्य मिलता है।
2. मंदार के फूल चढ़ाने से कुष्ठ रोगों का नाश होता है। बिल्व वृक्ष के पत्ते अर्पित करने से धन-संपत्ति मिलती है।
3. सूर्यदेव को करवीर (कनेर) के फूल सबसे अधिक प्रिय है। इस फूल से पूजा करने वाला सूर्यदेव को बहुत प्रिय होता है।
4. सूर्यदेव को मौलसिरी के फूलों की माला चढ़ाने से गुणवती कन्या से विवाह होता है।
5. पलाश के फूल चढ़ाने से संकटों का नाश होता है। बेला के फूलों से पूजाकरने से सूर्यलोक की प्राप्ति होती है।
6. सूर्यदेव को 1 हजार कमल के फूल चढ़ाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
7. मल्लिका के फूल (बेला फूल की एक प्रजाति) अर्पित करने से सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।
8.चमेली के फूल अर्पित करने से रोगों से मुक्ति मिलती है।
इस तरह से आप भी अपनी पसंद का फूल सूर्य देवता को चढ़ाकर मनवांछित फल पा सकते है।
 

Related Articles

Back to top button