ज्ञान भंडार

सेना में भर्ती होने के लिए ट्रेनिंग लेना चाहती हैं, कराएं रजिस्ट्रेशन

indian-army-training_1476443614सेना में भर्ती होने की इच्छुक लड़कियों के लिए बेहद अहम खबर। ट्रेनिंग शुरू होने जा रही है तो जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं। सेना, बीएसएफ व सीआरपीएफ में भर्ती के लिए लड़कियों को ट्रेनिंग व लिखित टेस्ट की तैयारी कराई जाएगी।
यह कोर्स बाबा सेवा सिंह कार सेवा खडूर साहिब के प्रबंधों में श्री गुरु अंगद देव इंस्टीट्यूट आफ कैरियर एंड कोर्स करा रहा है। यह जानकारी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर बलदेव सिंह संधू ने दी। उन्होंने बताया 19 अक्तूबर को शारीरिक व लिखित टेस्ट लिया जाएगा।

इसके लिए 12वीं कक्षा पास व कद पांच फुट तीन इंच होना चाहिए। यह सिखलाई शिविर निशुल्क लगाया जा रहा है। दूरदराज से आने वाली लड़कियों के लिए रिहायश का प्रबंध भी किया गया है। उन्होंने कहा इच्छुक लड़कियां रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।

 
 

Related Articles

Back to top button