टॉप न्यूज़राज्यराष्ट्रीय

सेना हेलीकॉप्टर से उतारेगी झुका हुआ तिरंगा

flag_21_04_2016रांची। पहाड़ी मंदिर पर लगा विश्‍व का सबसे ऊंचा तिरंगा तकनीकी कारणों से झुक गया है। अब सेना के जवान इस तिरंगे को हेलीकॉप्टर से उतारेंगे। बुधवार को इंजीनियरिग विंग के निरंजन सिंह ने पूरे दल-बल के साथ पहाड़ी मंदिर स्थित झंडा स्थल का मुआयना किया और बताया कि तिरंगा को उतारने के लिए हेलीकॉप्टर के अलावा कोई विकल्प नहीं है। हेलीकॉप्टर से रस्सी लटकाकर सेना के जवान रोपवे को काटेंगे। इसके बाद तिरंगे को उतारा जा सकेगा।

 
 

 

Related Articles

Back to top button