व्यापार

सेबी ने विजय माल्या को सिक्योरिटी मार्केट से प्रतिबंधित किया

New Delhi: बाजार नियामक संस्था सेबी (सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) ने विजय माल्या को सिक्योरिटी मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है।

सेबी की तरफ से जारी अंतरिम आदेश के मुताबिक माल्या के अलावा यूनाइटेड स्प्रिट्स के अन्य पूर्व डायरेक्टरों को भी सिक्योरिटी मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

प्रतिबंध लगाने के बाद सेबी ने माल्या को इस आदेश पर प्रतिक्रिया देने के लिए 21 दिनों का समय दिया है। इससे पहले सीबीआई ने माल्या के खिलाफ कार्रवाई करते हुए किंगफिशर एयरलाइंस के चार कर्मचारियों के अलावा आईडीबीआई बैंक के पूर्व चेयरमैन को गिरफ्तार कर लिया था।

माल्या पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समेत कुल 17 बैंकों का करीब 9,000 करोड़ रुपये बकाया है। माल्या देश के बैंकों का कर्ज लेकर विदेश भाग चुके हैं। कर्ज वसूली प्राधिकरण भी माल्या पर लदे कर्ज की वसूली के लिए उनकी संपत्तियों को जब्त किए जाने का आदेश दे चुका है।

Related Articles

Back to top button