राज्यराष्ट्रीय

सैन्य वाहन की टक्कर से नागरिक की मौत,श्रीनगर में मचा बवाल

army accidentश्रीनगर : उतर कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाडा जिला में बुधवार को सैन्य वाहन की टक्कर से एक नागरिक की मौत के बाद बवाल मच गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झडपों में सुरक्षाकर्मियों सहित दर्जनों लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आज सुबह जिला के लंगेट इलाके में में सेना के एक वाहन ने रिक्शा को टक्कर मार दी जिसके परिणामस्वरुप रिक्शा में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तुरन्त उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, उनमें से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अब्दुल गनी शेख (५३) निवासी लंगेट के रुप में हुई है। इस बीच नागरिक की मौत की खबर फैलने के तुरन्त बाद लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। उत्तेजित युवकों ने लंगेट के पोहरु इलाके में हंदवारा-बारामुला राजमार्ग को बाधित कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सी.आर.पी.एफ. और पुलिस पर पत्थराव किया जिसके बाद सुरक्षाबलों ने उनको खदेडने के लिए आंसू गेस का इस्तेमाल किया। दोनो पक्षों के बीच झडपों में डी.एस.पी. (ऑपरेशन) हंदवारा, उप निरीक्षक और हेड कांस्टेबल सहित दर्जनों लोग घायल हो गए।
नागरिक की मौत की पुष्टि करते हुए तहसीलदार लंगेट अब्दुल गनी तांत्रे ने कहा कि सैन्य वाहन और ऑटो रिक्शा के बीच भिडंत हो गई। दुर्घटना में एक की मौत जबकि चार अन्य घायल हो गए। उन्होने कहा कि मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई है। वहीं, लंगेट पुलिस पोस्ट पर तैनात ए.एस.आई. नूर मोहम्मद ने कहा कि सैन्य वाहन ने रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को विशेष उपचार के लिए श्रीनगर के अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस ने सैन्य वाहन के चालक को गिरफतार जबकि वाहन को जब्त कर दिया है।

Related Articles

Back to top button