ज्ञान भंडार

सैलरी महज 8000, निकले 17 बैंक में अकाउंट,

raidfront_1477114761भोपाल/ग्वालियर।मध्य प्रदेश के गुना में सहकारी समिति के मैनेजर के यहां शनिवार को लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने छापा मारा। मैनेजर के खिलाफ आय से अधिक की सम्पत्ति की शिकायत की गई थी। 50 लाख का अकेला एक मकान…
1 करोड़ 35 लाख से ज्यादा की जमीनें…
-शनिवार को सुबह करीब 5 बजे ग्वालियर लोकायुक्त की 40 सदस्यीय टीम ने SP अमित सिंह के निर्देशन पर DSP धर्म सिंह भदौरिया ने यह छापा मार कार्रवाई की।
-अशोक श्रीवास्तव चक्रदेव सहकारी समिति का मैनेजर है। उसके खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत की गई थी।
-लोकायुक्त टीम ने गुना स्थित श्रीवास्तव के दो मकानों पर एक साथ छापा मारा।
-मैनेजर ने दलवी कॉलोनी में आलीशान तीन मंजिला मकान बनवा रखा है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए आकी गई है।
-इसके अलावा मैनेजर का जगदीश कॉलोनी में पैतृक निवास भी है।
 
8000 सैलरी, निकला करोड़पति…
-अशोक श्रीवास्तव को 8000 रुपए सैलरी मिलती है। लेकिन जब लोकायुक्त ने उसके यहां छापा मारा, तो सूटकेस में नोट भरे मिले। जब चांदी बंटोरी गई, तो ढेर लग गया।
-मैनेजर के पास गुना कैंट और ग्राम बरखेड़ा में 10 एग्रीकल्चर लैंड(करीब 45 बीमा) के दस्तावेज मिले। इनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपए आकी गई।
-लोकायुक्त को एक मकान से 7.61 लाख, जबकि दूसरे घर से 26000 रुपए नकद मिले।
-श्रीवास्तव ने नोटों की गड्डियां सूटकेस में भर रखी थीं।
-1.5 लाख की फिक्स डिपोजिट(FDR) भी मिलीं।
– करीब 50 किलो चांदी और 150 ग्राम सोना मिला।
-मैनेजर के 17 बैंक अकाउंट निकले, जिनमें 15 लाख रुपए जमा है।
-मैनेजर के पास 6 वाहन हैं। इनमें स्कॉर्पियो, बोलेरो, स्विफ्ट, ट्रैक्टर के अलावा दो टू व्हीलर हैं।
लोकायुक्त टीम अपने साथ जिला रजिस्ट्री अधिकारी एसके पाल को भी ले गई थी, ताकि जमीन की रजिस्ट्रियों की जांच की जा सके।

Related Articles

Back to top button