अन्तर्राष्ट्रीय

सोच्चि ओलम्पिक मशाल अंतरिक्ष को रवाना

antriमास्को (एजेंसी)। सोच्चि ओलम्पिक मशाल को अंतरिक्ष ले जाने वाले रूसी सोयुज अंतरिक्षयान ने गुरुवार को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। अधिकारियों ने बताया कि अंतरिक्षयान ने कजाकिस्तान के बैकानूर कॉस्मोड्रोम से उड़ान भरी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रूस की संघीय अंतरिक्ष एजेंसी ‘रॉसकॉसमॉस’ के हवाले से कहा कि सोयुज टीएमए-11एम अंतरिक्षयान ने मास्को के समयानुसार गुरुवार को सुबह 8.14 बजे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिए उड़ान भरी  और उड़ान भरने के नौ मिनट बाद निर्धारित कक्षा में प्रवेश करने से पहले रॉकेट उससे अलग हो गया। सोच्चि ओलम्पिक-2०14 की मशाल को अंतरिक्षयान के सदस्य अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र को सौंपेंगे।अंतरिक्षयान के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र तक सायं 2.० बजे तक पहुंचने की उम्मीद है। ओलम्पिक मशाल के साथ तीन अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर मौजूद अन्य छह अंतरिक्ष यात्रियों से मिलेंगे। मशाल ले जा रहे अंतरिक्ष यान में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों में रूस के मिखाइल तूरीन  नासा के अंतरिक्षविज्ञानी रिचर्ड मास्त्राकियो और जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ‘जेएएक्सए’ के कोइची वाकाटा शामिल हैं। ओलम्पिक मशाल को रूसी अंतरिक्षयात्री ओलेग कोतोव और सर्जेई रयाजांसकी कुछ देर अंतरिक्ष की सैर कराएंगे  उसके बाद मशाल को वापस धरती पर भेज दिया जाएगा। ओलम्पिक मशाल की यह अंतरिक्ष यात्रा मशाल की 123 दिन लंबी रिले का हिस्सा है  जिसके तहत मशाल रूस के 83 प्रांतों के 132 शहरों से होकर गुजरेगी।

Related Articles

Back to top button