राष्ट्रीयस्पोर्ट्स

सोनम के हुए छेत्री

कोलकाता : भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री अपनी प्रेमिका सोनम भट्टाचार्य के हुए एक भव्य समारोह में विवाह बंधन में बंधे। सोनम मोहन बागान के दिग्गज फुटबॉलर रहे सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी है। कोलकाता में हुए इस समारोह में कई जानी-मानी हस्तियां शरीक हुईं। शादी पूरी तरह से पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ संपन्न हुई। भारतीय फुटबाल स्टार पारंपरिक नेपाली पोशाक पहने हुए था। उन्होंने टोपी पहन रखी थी और वह घोडी पर चढ़कर विवाह स्थल पर पहुंचे। बाद में उन्हें पारंपरिक बंगाली पोशाक में देखा गया। इसके बाद उन्होंने और दुल्हन ने विवाह की रस्में पूरी की। नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पहुंचीं। उनके अलावा राजनीति, सिनेमा, फुटबाल और अन्य खेलों की हस्तियों ने भी समारोह में हिस्सा लिया। 

 

Related Articles

Back to top button