फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

सोनिया ने आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जा मांगा

sonia delhiहैदराबाद : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा दिए जाने का अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री को गुरुवार को लिखे पत्र में सोनिया ने कहा, मैं आपका ध्यान आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2013 को लागू करने के सिलसिले में गत वर्ष दो जून को लिखे अपने पत्र की ओर आकर्षित करना चाहूंगी। मैंने यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था कि विभाजन के बाद आंध्र प्रदेश की जनता से किए गए वादे को पूरा किया जाए। प्रदेश के विभाजन के आठ महीने बाद भी कई निवेश तथा केंद्र सरकार की ओर से की गई अन्य प्रतिबद्धताएं पूरी नहीं हुई हैं। कांग्रेस की आंध्र प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को यह पत्र मीडिया में जारी किया। पत्र में सोनिया ने लिखा है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्यसभा में आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने की घोषणा की थी। उन्होंने मोदी से कहा, कृपया सुनिश्चित करें कि राज्य को विशेष दर्जा देने की घोषणा तत्काल की जाए। इन सभी प्रतिबद्धताआें को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के हमारे संकल्प को बजट सत्र की शुरुआत में संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण में व्यक्त किया जाए। सोनिया ने प्रधानमंत्री से यह अनुरोध भी किया कि बजट प्रस्तावों में राज्य को पर्याप्त वित्तीय सहायता दी जाए।

Related Articles

Back to top button