व्यापार

सोने में आई साल की सबसे बड़ी गिरावट

नई दिल्‍ली। सोने में आज साल की सबसे बड़ी गिरावट आई है। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 820 रुपए टूटकर 30,530 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। यह सोने में इस साल की एक दिन में आने वाली सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले शुक्रवार को सोना 990 रुपए उछलकर दस माह के उच्चतम स्तर 31,350 रुपए पर पहुंच गया था। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की छिटपुट मांग से हालांकि, चांदी 42 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हाजिर बाजार में आभूषण निर्माताओं एवं खुदरा कारोबारियों की मांग उतरने से सोने के भाव कम हुए हैं। यह भी पढ़ें: दिल्ली में पेट्रोल का भाव 70 रुपए के पार, मुंबई में 80 रुपए के करीब पहुंचा वैश्विक स्तर पर सोना एक साल के उच्चतम स्तर 1,357.64 डॉलर प्रति औंस को छूने के बाद न्यूयॉर्क में कल 0.19 प्रतिशत गिरकर 1,346 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.91 प्रतिशत लुढ़ककर 17.93 डॉलर प्रति औंस रह गई। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना प्रत्येक 820-820 रुपए गिरकर क्रमश: 30,530 रुपए तथा 30,380 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी दिवस सोना 990 रुपए की बड़ी उछाल के साथ दस महीने के उच्चतम स्तर 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने में आई साल की सबसे बड़ी गिरावट

आखिर क्यों कंगना रनौत के बयानों पर चुप बैठे हैं रितिक रोशन!

आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर स्थिर रही। यह भी पढ़ें: GST काउंसिल की 21वीं बैठक हुई शुरू, महंगी गाड़ियों पर सेस सहित 30 वस्तुओं पर टैक्स कम करने पर होगा विचार चांदी हाजिर 42 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रह। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 200 रुपए गिरकर 41,570 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी के सिक्कों के भाव आज भी टिके ही रहे।

Related Articles

Back to top button