अजब-गजबमनोरंजन

सोफिया का बड़ा बयांन – बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहनती हूं

कभी पॉपुलर टीवी शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा रहकर सुर्खियां बटोर चुकी मॉडल सोफिया हयात कब क्या कर दे इसका कोई भरोसा नहीं है। कभी वो नन की ड्रेस में फोटो शेयर करती हैं तो कभी बोल्ड बिकिनी में। अब ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी हो जाता है कि वो नन हैं या फिर वहीं पुरानी सोफिया? इस बार भी सोफिया ने ऐसा ही कुछ कारनामा कर दिखाया है।

25_09_2016-sofia-hayatहाल ही में सोफिया ने योग करते हुए एक फोटो शेयर की। इस पर आइटम गर्ल राखी सावंत ने सवाल किया कि क्या वो अभी भी नन हैं? तो सोफिया ने पलटकर जवाब में कहा ‘मैं रामदेव बाबा से तो ज्यादा ही कपड़े पहनती हूं।’

यही नहीं इस सवाल से नाराज सोफिया ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। सोफिया ने लिखा, जो भी मेरी बॉडी दिखाने की बात पर आलोचना कर रहे हैं, उन्हें बता दूं कि मैंने बाबा रामदेव से ज्यादा कपड़े पहने हुए हैं। हमारे ईश्वर हमेशा से सुंदर हैं। वास्तव में हर औरत महान सृजना है। उन लोगों को अपना दिमाग साफ करना चाहिए, जो तस्वीर में कुछ भी देखकर आलोचना कर रहे हैं। औरत देवी है।’

सोफिया ने आगे लिखा ‘महिला पूरी तरह पवित्र है। जब उसका पीरियड समय शुरू होता है तो उसको पवित्र माना जाता है। उसका खून पवित्र है, यह प्रजनन शक्ति का प्रतीक है। महिलाएं अपने रक्तरसाव को छुपाती हैं और इसको गंदा माना जाता है। अपने आप से पूछिए क्यों? यह सिर्फ नकारात्मकता, मर्दानेपन और रूढ़िवादी दिमाग के कारण हुआ है।’

आपको बता दें कि सोफिया एक मॉडल भी रह चुकी हैं और ‘बिग बॉस’ के सातवें सीजन में नजर आई थी, जहां उन्होंने अरमान कोहली पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button