टॉप न्यूज़

सोमनाथ कुत्‍ते के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे

दस्तक टाइम्स/एजेंसी

somनई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी के सदस्‍य और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती अपने कुत्‍ते के साथ रात करीब 2 बजे दिल्ली के द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन पहुंचे। सोमनाथ भारती की पत्‍नी ने उनपर दजेह प्रताड़ना, जान से मारने की कोशिश और कुत्‍ते से कटवाने का आरोप लगाया था। साथ ही धोखाधड़ी का केस भी दर्ज कराया था। सोमनाथ भारती की पत्‍नी लिपिका का आरोप था कि भारती प्रताड़ित करने के लिए उनके ऊपर कुत्ते छोड़ देते थे। लिपिका ने जून में भी मारपीट और प्रताड़ि‍त करने पर भारती की शिकायत दिल्ली महिला आयोग में की थी। भारती की पत्नी लिपिका का कहना था कि 2010  में उनकी शादी के बाद से ही उनकी सास ने उनको दहेज के लिए टार्चर करना शुरू कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि भारती ने लगातार उनका उत्पीड़न किया और उनके पीछे कुत्ते छोड़ दिये जाते थे। सोमनाथ ने कार और मकान के लिए भी लिपिका से पैसा मांगना शुरु कर दिया। 23 फरवरी 2011 को सोमनाथ ने अपनी मां के सामने ही लिपिका को बुरी तरह पीटा। मजबूरन रात को 11 बजे लिपिका को घर छोड़ना पड़ा। अगले दिन सोमनाथ ने घर वापस बुलाकर फिर से गालियां दीं।

Related Articles

Back to top button