अजब-गजबफीचर्डमनोरंजन

सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश का वीडियो वायरल

नई दिल्ली : मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश अब लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। प्रिया प्रकाश के एक वीडियो ने रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन दिया। सोशल मीडिया फैन क्लब अक्सर प्रिया की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिन्हें वायरल होते देर नहीं लगती। हाल ही में प्रिया प्रकाश का एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो ‘हवा हवा’ गाते नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके साथ कई और लोग भी हैं। आपको बता दें कि यह गाना अर्जुन कपूर की फिल्म में आया हवा-हवा रिमेक सॉन्ग पिछले दिनों काफी पॉपुलर हुआ था। वहीं पिछले दिनों अनुष्का और रणबीर के गाने ब्रेकअफ सॉन्ग पर प्रिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रिया ‘मेरे सइयां जी से आज मैंने ब्रेकअप कर लिया’ गाते हुए नजर आ रही हैं। यह डबस्मैश था। प्रिया प्रकाश उस वक्त चर्चा में आईं जब इस साल फरवरी में सोशल मीडिया पर उनकी आने वाली फिल्म ‘ओरू अडार लव’ का एक क्‍ल‍िप जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ। इसमें प्रिया अपने आंखों के इशारों से लाखों दिलों की धड़कन बन गईं। इस क्लिप को इतना पसंद किया गया कि यह सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वैलंटाइंसडे सिंबल बन गई। लोगों ने प्रिया को नैशनल क्रश तक का टाइटल दे दिया था।

Related Articles

Back to top button