सोशल साइट फेसबुक पर सबसे लोकप्रिय भारतीय एक्टर चुने गए अमिताभ बच्चन
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/05/Untitled-12-copy-17.png)
मुम्बई : फेसबुक पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन को सबसे लोकप्रिय भारतीय एक्टर चुना गया है। ‘स्कोर ट्रेंड्स’ के मुताबिक, इस मशहूर सोशल नेटवर्किंग साइट पर 75 साल के बिग बी के 3 करोड़ फैंस (फॉलोअर्स) हैं। एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ। सर्वे में अमिताभ 100 अंक के साथ पहले पायदान पर हैं, उनके बाद सलमान खान 95 के साथ दूसरे स्थान पर और 68 अंकों के साथ शाहरुख तीसरे स्थान पर हैं। वहीँ बिग बी के ट्विटर पर तीन करोड़ 44 लाख फॉलोअर्स हैं।
‘स्कोर ट्रेंड्स’ के सह-संस्थापक अश्विनी कॉल ने एक बयान में कहा कि इस लिस्ट में फिल्म ‘पद्मावत’ के एक्टर रणवीर सिंह 52 अंकों के साथ चौथे और 49 अंकों के साथ अक्षय कुमार पांचवें पायदान पर हैं। अमिताभ बच्चन की फेसबुक पर बढ़ती लोकप्रियता उनके पक्ष में काम आई क्योंकि वे अपनी पोस्टों के जरिए आधिकारिक पेज पर 100 प्रतिशत सक्रिय हैं।यह किसी भारतीय सितारे के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। कम होती लोकप्रियता पर मजाक में ट्विटर छोड़ने की धमकी देने वाले बिग बी ने इस सर्वे को री-ट्वीट किया और लिखा, येस… अब ट्विटर, क्या आप भी ऐसा कर सकते हैं।