उत्तर प्रदेशराज्य

सो रहे सेना के जवान पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

आजमगढ़ जिले के भोरमपुर गांव में एक सेना के जवान पर उस वक्त हमला हुआ जब वो सो रहा था।

knife-overhand-attack-1454301381

 

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गया। परिवार के लोग उसे स्थानीय डाक्टर के पास ले गए जहां से जवान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  हालत गंभीर बनी हुई है।
 जवान रविवार को छुट्टी पर आया था। मेंहनगर थाना क्षेत्र के भोरमपुर गांव निवासी मनीष यादव (26) 2009 में आर्मी में भर्ती हुआ।
वह वर्तमान  में पठानकोट में तैनात है। मनीष ड्यूटी से छुट्टी लेकर रविवार की रात करीब आठ बजे घर पहुंचा।इसी वर्ष जून  में उसकी शादी तय है। विवाह से पहले वह अपने भवन का निर्माण कराना चाहता है। इसलिए घर आया हुआ है।
मनीष के आने की जानकारी उसके घर वालों के अलावा अन्य किसी को नहीं थी। रविवार की रात वह भोजन के बाद बरामदे में सोया था।
रात करीब एक बजे अज्ञात हमलावर मनीष के चारपाई पर पहुंचा और ताबड़तोड़ चाकू से उसके सिर में आठ वार कर उसे घायल कर दिया।
वह जब तक हमलावर को पकड़ या पहचान पाता कि वह भाग गया। खून से लथपथ मनीष को स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया।
लेकिन उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज चल रहा है।
हमले के वक्त मनीष के घर में उसके मां-बाप और छोटे भाई के अलावा कोई नहीं था। पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जारी है। 

Related Articles

Back to top button