अजब-गजबमनोरंजन

सौतेली बेटी के बाद अब बेटे के लिए सैफ से भिड़ी करीना, वजह कर देगी हैरान

करीना कपूर और सैफ अली खान इन दिनों बेटे तैमूर के साथ पैरेंटहुड एंज्वॉय कर रहे हैं। सैफ की फिल्म ‘रंगून’ भी 24 फरवरी को रिलीज होने वाली है। ‌इसके लिए करीना भी काफी एक्साइटेड हैं। सैफ ने हाल ही में अपने बेटे तैमूर के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है।

सौतेली बेटी के बाद अब बेटे के लिए सैफ से भिड़ी करीना, वजह कर देगी हैरान

20 दिसंबर 2016 को सैफ के घर तैमूर का जन्म हुआ था। तैमूर का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उसे ट्रॉल करना शुरू कर दिया था। करीब महीने भर तक तैमूर के नाम पर विवाद चलता रहा। लोगों का कहना था कि तैमूर एक क्रूर शासक था उसके नाम पर करीना ने अपने बेटे का नाम क्यों रखा।

जब करीना और सैफ का इस बारे में कोई बयान नहीं आया तो लोगों ने भी तैमूर के बारे में पूछना बंद कर दिया। हाल ही में रंगून के प्रमोशन के दौरान जब सैफ से पूछा गया गया कि क्या अभी भी उनसे तैमूर के नाम को लेकर सवाल पूछे जाते हैं। तब सैफ ने चौंकाने वाला जवाब दिया।
उन्होंने कहा- ‘हां, आज भी पूछे जाते हैं। मेरी बेटी मुझसे अक्सर कहती है कि आप लोगों को क्यों नहीं बताते कि उस शासक का नाम तिमूर था और इसका तैमूर है। नाम अच्छा है और यह सुनने में अच्छा है। साथ ही इसका मतलब भी अच्छा है लेकिन ये उस शासक के नाम पर नहीं है।’
इसके बाद सैफ ने कहा, ‘कुछ हफ्तों पहले मैंने अपने बेटे का नाम बदलने का मन बना लिया था। लेकिन करीना इसके खिलाफ थीं। उन्होंने कहा कि लोग आपकी सोच की वजह से आपकी इज्जत करते हैं इसलिए आप ऐसा नहीं कर सकते। करीना के कहने बाद उन्होंने ये आइडिया बदल दिया।’
 
 
 

Related Articles

Back to top button