राष्ट्रीय

स्टेशन आने पर गूगल मैप दिलाएगा याद

नई दिल्ली : गूगल जल्द अपने मैप में एक नया अपडेट पेश करने वाला है। इस नए अपडेट से यूज़र्स यात्रा के दौरान भी रियल टाइम लोकेशन देखने में मदद मिलेगी। इस एप को यूज़ करने के लिए सबसे पहले जहां आपको जाना है उस लोकेशन को सर्च करें। अब आपको इसमें स्क्रीन के नीचे की ओर शुरु करने का बटन पर टैप करना होगा। जैसे ही आप इस पर टैप करेंगे यूज़र को लाइव अपडेट मिलने शुरू हो जाएंगे। इस नए फीचर से यूज़र पैदल चल रहें हो,लोकल बस या ट्रेन में सफर कर रहे हों. यह फीचर यूज़र को लाइव अपडेट देता रहेगाजानकारी के मुताबिक,अगर आप सफर करते हुए सो गए हैं या किसी नए शहर में जगहों से अनजान हैं तो गूगल मैप यूज़र को स्टेशन आने पर बस या ट्रेन से उतरने के लिए भी याद दिलाएगा।फिलहाल यह फीचर कब से शुरू किया जाएगा, इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं है। इससे पहले टू-व्हीलर्स का सफर आसान करने के लिए गूगल ने अपने गूगल मैप में मोटरसाईकिल मोड जोड़ा है। इस फीचर के ज़रिए गूगल मैप यूजर को बाइक का सबसे तेज रूट दिखाएगा। अब तक गूगल मैप्स कार,पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पैदल जाने का रास्ता बताता था। गूगल फॉर इंडिया नाम से अपने खास प्रोग्राम में गूगल ने इस नए फीचर का ऐलान किया है, ये फीचर सबसे पहले भारत में ही लांच किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button