जीवनशैली

स्मार्टफोन से चिपकी रहने वाली महिलाएं जरूर जानें ये सच

ये खबर सुन महिलाएं चौंक जाएंगी। हम आपको एक ऐसा सच बताने जा रहे हैं, जो हाल में सामने आया है। एक स्टडी में सामने आया कि महिलाएं स्मार्टफोन की ज्यादा शौकीन होती हैं।

स्मार्टफोन से चिपकी रहने वाली महिलाएं जरूर जानें ये सच

स्टडी में सामने आया कि देश में स्मार्टफोन पर बिताए जाने वाले समय में बढ़ोतरी हुई है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने अपने स्मार्टफोन पर दोगुना समय बिताया। तो फिर ये भी जान लें कि अपने इस शौक पर कंट्रोल करें। क्योंकि इससे हो सकता है आपकी जान को खतरा। जानिए क्यों?

हाल ही में भारतीय वैज्ञानिकों ने स्मार्टफोन से जुड़ा कुछ ऐसा खोज निकाला है कि आपके होश ही उड़ जाएंगे। विज्ञान ये बात पहले ही साबित कर चुका है कि टॉयलेट सीट से ज्यादा बैक्टीरिया आपके मोबाइल फोन पर मौजूद होते हैं।

2015 में मिस्र में की गई एक स्टडी के दौरान अस्पतालों में काम करने वाले आधे से ज्यादा कर्मचारियों के मोबाइल फोन पर मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट बैक्टीरिया मिले थे।ये बैक्टीरिया जानलेवा साबित हो सकते हैं। अब पुणे के वैज्ञानिकों ने 27 मोबाइल हैंडसेट्स पर एक स्टडी की। 

इसमें 515 प्रकार के बैक्टीरिया और 30 प्रकार की फं गस मिलीं, हालांकि फिलहाल राहत की बात यह है कि इनमें से कोई भी बैक्टीरिया या फं गस मनुष्य के लिए जानलेवा या बीमारी पैदा करने वाला नहीं है।

 
 

Related Articles

Back to top button