उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कराया जा रहा आगरा का विकास : रीता बहुगुणा जोशी

पर्यटन मंत्री ने कहा, पर्यटन मानचित्र पर आगरा को मिलेगी एक नई पहचान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि राज्य सरकार विश्व विख्यात ताज महल तथा उससे जुड़े पर्यटक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ताजमहल तथा आगरा का विकास भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि आगरा में अवस्थापना सुधार तथा ताजमहल एवं उसके आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 156 करोड़ रुपए की योजनाएं स्वीकृत की गईं हैं।
इन परियोजनाओं पर अगले 3 महीनों में कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आगरा को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विकसित कराया जा रहा है। प्रदेश सरकार आगरा में मेट्रो रेल के संचालन के लिए प्रभावी कार्रवाई भी कर रही है। इन समस्त प्रयासों से आगरा को पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी।

Related Articles

Back to top button