फीचर्डराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

स्वदेश लौटने पर भारतीय हॉकी टीम का भव्य स्वागत

hocky team indiaनई दिल्ली। इंचियोन एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम का स्वदेश लौटने पर आज इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर हॉकी इंडिया, प्रशंसकों और मित्रों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सरदार सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम रात एक बजे हवाई अड्डे पर उतरी और इस दौरान उनकी अगवानी के लिए हॉकी इंडिया की अध्यक्ष मरियम्मा कोशी और सीईओ एलेना नोर्मन मौजूद थी। इस दौरान ढोल और नगाड़ों के साथ टीम का स्वागत किया गया। भारत ने फाइनल में पेनल्टी शूट आउट में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर 16 साल बाद एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीता था। इस खिताबी जीत से भारत ने 2016 रियो ओलंपिक के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर लिया। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने कहा, यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पिछले आठ महीनों में हमने कड़ी मेहनत की है और अब इस लक्ष्य को हासिल करके हम गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। हमारे उपर दबाव था क्योंकि हम पिछले 16 साल से एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए थे लेकिन इस बार हम खिताब जीतने के लिए प्रतिबद्ध थे। एजेंसी

Related Articles

Back to top button