अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्डस्पोर्ट्स

रोइंग में स्वर्ण सिंह ने जीता कांस्य, भारत को तीन कांस्य

Swarn Singh_rowingइंचियोन। आज एशियाई खेलों के रोइंग एरीना से भारत ने दो कांस्य पदक अपनी झोली में डाले जिसमें सेना के रोअर्स सवर्ण सिंह वर्क ने सिंगल स्कल्स में तीसरा स्थान हासिल किया और इसके बाद पुरुष टीम ने ऐटस टीम ने दिन का दूसरा कांसा जीता। रोइंग में भारत के पदकों की संख्या तीन कांस्य ही रही। बुधवार को एक अन्य रोअर दुष्यंत चौहान ने भारत को पोडियम स्थान दिलाने में सफल रहे थे, उन्होंने पुरुष लाइटवेट सिंगल स्कल्स में कांस्य पदक जीता था। यह प्रदर्शन हालांकि 2010 ग्वांग्क्षू एशियाड से कमतर ही रहा जिसमें देश के नाम एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांसा रहा था। सिख रेजीमेंट के नायक सूबेदार युवा रोअर सवर्ण सिंह ने आज साहसिक प्रयास किया। सिंह ने 2000 मी की दूरी सात मिनट 10.65 सेकेंड में पूरी की जो दो साल पहले लंदन ओलंपिक खेलों में उनके प्रदर्शन से बेहतर समय था, जिसमें उन्होंने सात मिनट 29.66 सेकेंड लिये थे। एजेंसी

Related Articles

Back to top button