राज्य

सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में लगे BSF जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला होने के बाद अब नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार और राज्य सरकार कड़ा रूख अपनाने में लगी है। इस हमले के बाद सरकार ने कुछ नक्सलियों को पकड़ा लेकिन इसके बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्र कांकेर में नक्सलियों ने हमला कर दिया। दरअसल यहां पर बांदे थाना क्षेत्र के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इसके सुरक्षा कार्य में बीएसएफ की 171 वीं बटालियन तैनात थी।

सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में लगे BSF जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला

ऐसे में नक्सलियों ने मौका पाकर जवानों पर हमला कर दिया। सुरक्षाबल पर हमला करने के बाद नक्सली भाग निकले। मिली जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल के दल पर फायरिंग की गई। हालांकि इस बार किसी भी जवान को गोली लगने की जानकारी नहीं मिली है। मगर यह जानकारी सामने आई है कि सुरक्षाबल की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग निकले।

ये भी पढ़ें: उनकी मौत के पहले ही वीडियो वायरल, मोबाइल ने भुला दी मानवता

इसके बाद नक्सलियों को लेकर सर्च अभियान चलाया गया। कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बांदा थाना क्षेत्र के कुरेनार और कन्हारगांव में सीमा सुरक्षाबल के जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। हमले में कोई भी प्रभावित नहीं हुआ। दरअसल कान्हारगांव कांकेर और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के सीमावर्ती जिले गढ़चिरौली की सीमा पर यह क्षेत्र है। ऐसे में यहां पर नक्सलियों को लेकर सुरक्षा अधिक रखने की जरूरत समझी जाती है।

Related Articles

Back to top button