जीवनशैली

हर तरह के बुखार,चोट के लिए फायदेमंद हैं हिना का पेड़

आपने अक्सर मेहंदी यानि की हिना का इस्तेमाल बालों को कलर करने के लिए या शाद समारोह में हाथों पर लगाते हुए देखा होगा। लेकिन ये हमारी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद है ये बहुत ही कम लोग जानते होंगे। मेंहदी के फायदे आपके बालों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत ज्‍यादा है। पुराने समय से ही Mehndi का इस्तेमाल कैंसर, बढ़ी हुई स्‍पलीन, सिरदर्द, पीलिया, त्‍वचा रोग के लिए किया जा रहा है।

Mehndi उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है जो लोग गंजेपन, असमय ही बालों के झड़ने से परेशान हैं। आप बालों की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए Mehndi पाउडर में दही मिला कर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही ये उम्र से पहले हुए सफेद बालों के लिए भी असरदार होता है। यह एक प्राकृतिक हेयर डाइ है। अब चलिए जानते हैं कैसे Mehndi हमारी सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है।

Mehndi के तेल में Antioxidant के गुण पाए जाते हैं। जिससे उम्र बढ़ने और झुर्रियों के संकेतों को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही ये चेहरे के निशान भी गायब कर देता है जिससे चेहरा बेदाग और सुंदर हो जाता है। ये इंफेक्शन से भी बचाता है। कहीं चोट लगने पर या घाव होने पर इसके पत्ते हलके से पीस कर लगाने से उस जगह पर किसी तरह का इंफेक्शन नहीं होता है। ये शरीर के किसी भी हिस्से की जलन को भी कम करता है। ये सनबर्न और जलन को खत्म करता है।

आयुर्वेद की मानें तो ये बुखार को खत्म करने में भी फायदेमंद है। बुखार में अक्सर लोगों का शरीर गर्मी से तपने लगता है। इससे शरीर का तापमान बहुत बढ़ता है। ऐेसे में बुखार कम करने के लिए और शरीर का तापमान सामान्य करने के लिए आप Mehndi का इस्तेमाल करें, ये बुखार को कम करने और शरीर को ठंडा करेने में मदद करती है।

Related Articles

Back to top button