जीवनशैली
हर महिला में छिपे होते हैं ये 7 राज, जो पुरुषों से बनाते है बेहतर


सहनशक्ति पुरुषों से अधिक: महिलाओं में पुरुषों से कहीं अधिक सहनशक्ति होती है। कई अध्ययन ये साबित कर चुके है कि महिलाओं में दर्द सहने की क्षमता पुरुषों से ज्यादा होती है।
लंबी आयु: महिलाओं की आयु पुरुषों के मुकबाले ज्यादा होती है। महिलाओं में हृदय रोग लगभग 70-80 की उम्र में होते हैं लेकिन पुरुषों में यह रोग 50-60 की आयु में ही हो जाते हैं।
ज्यादा तनाव सह सकती हैं: वेर्स्टन ओंतारियो यूनिवर्सिटी में इसी संबंध में अध्ययन किए गए हैं। जिनके अनुसार पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा तनाव सह सकती हैं। उनका दिमाग ऑक्सिटोसिन अधिक पैदा करता है और इसी वजह से वे शांत रहती हैं।
बेहतर याददाश्त: हाल ही में ब्रिटेन की ऐस्टन यूनिवर्सिटी में हुई कुछ रिसर्चों के माध्यम से पता चलता है कि महिलाओं की याददाश्त ज्यादा बेहतर होती है।
ज्यादा स्मार्ट: महिलाओं का दिमाग ज्यादा तेजी से विकसित होता है। इंटेलिजेंस एक्सपर्ट जेम्स फ्लिन कि मानें तो यूरोप, अमेरिका, कनाडा और न्यूजीलैंड की महिलाओं ने पुरुषों को इंटेलिजेंस टेस्ट में हरा दिया है।
पढ़ाई में अव्वल: महिलाएं पढ़ाई में भी पुरुषों से ज्यादा बेहतर होती हैं। एक स्टडी के अनुसार, लड़कियों को साइंस ज्यादा अच्छे से समझ आती है। वहीं, पुरुष इसमें पिछड़ जाते हैं।
पैसे बचाकर रखती हैं: कई अध्ययनों में बताया गया है कि महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा बचत करती हैं। उन्हें जितना पैसा मिलता है, उसमें से कम से कम खर्च करती हैं।