अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंग

हाथ जोड़ गिड़गिड़ाती रही महिला, नहीं माने दरिंदे, किया सामूहिक दुष्कर्म

लखनऊ : उन्नाव से एक दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला को दरिंदों ने दबोचा हुआ है। वो ”भैया छोड़ दो” की गुहार लगा रही है लेकिन दरिंदे हंस रहे हैं, वीडियो बना रहे हैं और उसे वायरल कर देने की धमकी भी दे रहे हैं। ये वीडियो करीब तीन महीने पुराना है, तीन महीनों तक महिला दंबंगों के डर से पुलिस के पास नहीं गई, अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला अपने एक जानकार के साथ दवाई लेने जा रही थी तभी इन लड़कों ने मदद का झांसा दिया, इन लोगों को बाइक पर बैठा लिया और फिर जंगल में ले जाकर महिला के साथ रेप किया, अब पुलिस दावा कर रही है कि किसी को छोडा नहीं जाएगा, बक्शा नहीं जाएगा और आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे। ऐसा ही दावा यूपी पुलिस के बड़े अफसर भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button