मनोरंजन

हिट गाना ‘पी लूं’ देने के बाद इमरान-प्राची मचाएंगे धूम, देखें वीडियो

l_Untitled-1460786702एजेन्सी/ बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘अजहर’ का एक और रोमांटिक गाना ‘बस इतनी सी बात है’ रिलीज कर दिया गया है। यह गाना इमरान और प्राची देसाई पर फिल्माया गया है। इस गाने को आवाज दी है अरिजीत सिंह ने।

गाने में एक बार फिर प्राची और इमरान की जोड़ी कमाल लग रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी यह  जोड़ी नें पर्दे पर धमाल मचा चुकी है। फिल्म ‘वंश अपॉन ए टाइम’ में इस जोड़ी का गाना ‘पी लूं’ काफी पॉपुलर हुआ था। लोगों ने इस गाने को बेहद पसंद किया था।

फिल्म अजहर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजुरुद्दीन के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में इमरान और प्राची देसाई के अलावा नरगिस फाखरी भी लीड रोल में नजर आएंगी।

देखें वीडियो-

Itni Si Baat Hain Video Song | AZHAR | Emraan Hashmi, Prachi Desai | Arijit Singh, Pritam | T-Series

Related Articles

Back to top button