ज्ञान भंडार

हिन्दू धर्म के अनुसार, आपकी गलतियों के कारण जल्दी आकर्षित होती हैं भटकती हुई आत्माएं

शास्‍त्रों और पुराणों में बताया गया है क‌ि आत्माएं यूं तो जीव‌ित व्यक्त‌ियों से दूर रहते हैं और उनके करीब आने से बचते हैं लेक‌िन यह कई चीजों से आकर्ष‌ित होकर हमारे आस-पास भटकने लगते हैं और हम पर अपनी मौजूदगी का एहसास द‌िलाने की कोश‌िश करते हैं।

# कहते हैं शाम ढ़लने के बाद लड़क‌ियों को बालों को खुला नहीं रखना चाह‌िए। खास तौर पर अमावस और पूर्ण‌िमा के आस-पास ऐसा नहीं करना चाह‌िए। यही वजह है क‌ि आज भी बड़े बुजुर्ग इस बात की ह‌िदायत देते हैं। माना जाता है क‌ि इससे नकारात्मक शक्त‌ियां आप पर प्रभाव बनाने की कोश‌िश करते हैं।

# रात के समय तेज सुगंध वाले इत्र का प्रयोग नहीं करना चाह‌िए। सुगंध पर भी आत्माएं आकर्ष‌ित होती हैं। इस बात का उल्लेख हदीस में भी म‌िलता है। आपने देखा भी होगा क‌ि जादू टोना करने वाले आत्माओं को बुलाने के ल‌िए लोबान और तेज गंध वाली वस्तु जलाते है क्योंक‌ि आत्माएं इससे जल्दी आकर्ष‌ित होते हैं।

# मृत व्यक्त‌ियों को जब आप बहुत ज्यादा याद करते रहते हैं तो उनकी आत्मा आपकी ओर आकर्ष‌ित होती है और आपके आस-पास भटकने लगती है। यही वजह है क‌ि मृत व्यक्त‌ियों को दफनाने या जलाने के बाद लौटते समय पीछे की ओर नहीं देखते हैं ताक‌ि उन्हें यह बताया जा सके क‌ि लोग अब उन्हें भूल चुके हैं और वह प‌ितरों के लोक को जाएं।

# गर्भवती मह‌िलाओं के प्रत‌ि आत्मा आकर्ष‌ित होती है। ऐसी मान्यता है क‌ि आत्मा नया शरीर पाने के ल‌िए गर्भवती मह‌िलाओं के आस-पास भटकती रहती हैं इसल‌िए इन्हें मध्यरात्र‌ि में अकेले घर से नहीं न‌िकलना चाह‌िए।

Related Articles

Back to top button